पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में एक जवान घायल 

श्रीनगर, 9 नवंबर- सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ में सीमा पार से हुई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स ने देर रात रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में फायरिंग की।