लोग वालरस का शिकार क्यों करते हैं ?

‘दीदी, वालरस नामक भी क्या कोई जानवर है?’
‘हां, वालरस विशाल स्तनधारी पशु है, जो अर्टिक के पानी में, दोनों ओर यानी उत्तरी अमरीका और उत्तर-पूर्व साइबेरिया के तटों के पास रहता है।’
‘वालरस कितना विशाल मैमल है?’
‘एक वयस्क वालरस 2.5मी से 3.5मी तक का हो सकता है और इसका वज़न लगभग 1400 किलोग्राम होता है।’
‘अच्छा!’
‘वालरस की खाल बहुत मोटी होती है, जोकि सख्त और झुर्रीदार होती है और उस पर फर लगभग नहीं होता। दोनों नर व मादा वालरस के टस्क होते हैं।’
‘यानी हाथी जैसे दांत।’
‘हां।’
‘वह किस काम के होते हैं?’
‘टस्क मोलस्क के लिए खुदाई करने और लड़ने के लिए काम आते हैं।’
‘वालरस अकेले रहते हैं या झुण्ड में।’
‘वालरस झुण्ड में रहते हैं। गर्मियों में वह उत्तरी अमरीका में रहते हैं, जाड़ों में बर्फ के साथ दक्षिण की तरफ ड्रिफ्ट कर जाते हैं और बसंत में तैरते हुए फिर उत्तर की तरफ चले जाते हैं। लेकिन लोग उनका शिकार बहुत करते हैं।’
‘क्यों?’
‘शिकार करने के अनेक कारण हैं। एस्किमो और अन्य आर्कटिक लोग फूड, ईंधन, कपड़े और अन्य उपकरणों के लिए वालरस पर ही निर्भर करते हैं। वालरस के शरीर का हर हिस्सा इस्तेमाल किया जाता है।’
‘किस तरह से?’
‘ब्लब्बर ईंधन के लिए तेल सप्लाई करता है। चमड़ा रुपी खाल कपड़ों के लिए इस्तेमाल होती है। गोश्त से भोजन तैयार होता है। जबकि आइवरी टस्क से अलग-अलग प्रकार की चीज़ें बनायी जाती हैं। इनसे सजावटी चीज़ें भी बनती हैं, जिन्हें एस्किमो व्यापार या बेचने के काम में लाते हैं। बहरहाल, इस शिकार से वालरस पृथ्वी से लुप्त भी हो सकते हैं। क्याेंकि वर्तमान में इनकी संख्या लगभग 250,000 से 300,000 तक का है।’

-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर