भूस्खलन के कारण शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग सोलन के पास 5 घंटे के लिए बंद 

शिमला, 18 मार्च- हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में आज भूस्खलन के कारण शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग पर शामलेच गांव के पास यातायात रुक गया। उन्होंने बताया कि सोलन बाईपास के पास सुबह साढ़े सात बजे हुई इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे नज़र आए। अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने खुदाई करने वाले कर्मचारियों को तैनात कर दिया और सड़क को वाहनों के आवागमन के लिए साफ कर दिया गया है। बर्फबारी और बारिश के कारण हाल के दिनों में हिमाचल प्रदेश में पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 259 सड़कें वाहन यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं।