मुंबई स्थित बाबुलनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक
मुंबई, 28 जुलाई - इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में आज सावन का तीसरा सोमवार है। सावन के तीसरे सोमवार को महादेव की आराधना की जाती है। भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति की होती है। इसी कड़ी में सावन के तीसरे सोमवार पर मुंबई स्थित बाबुलनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। यहां भक्तों ने बाबुलनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और अन्य पारंपरिक पूजा विधियों से भगवान शिव की आराधना की।
#मुंबई
# बाबुलनाथ मंदिर