चीन में सुरंग में विस्फोट से चार लोगों की मौत, नौ घायल
बीजिंग: 31 मार्च दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग निकाय क्षेत्र में राजमार्ग के लिए बनाई जा रही एक सुरंग में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वानझोउ जिला परिवहन आयोग के अनुसार, यह विस्फोट सोमवार दोपहर हुबेई और सिचुआन प्रांत को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से के निर्माण स्थल पर हुआ।
#चीन
#सुरंग
# विस्फोट

