पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरबंस लाल भाजपा में हुए शामिल

फतेहगढ़ साहिब, 05 मई - (भूषण सूद /अरुण आहूजा) - पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरबंस लाल के आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस लाल को भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह की ओर से सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि डॉ. हरबंस लाल दो बार पंजाब के कैबिनेट मंत्री और एक बार पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव के तौर पर सेवाएं निभा चुके हैं और हलका फतेहगढ़ साहिब के साथ उनका काफी पुराना रिश्ता है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जब उनको कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिया गया था, तो उन्होंने आजाद चुनाव लड़ने का मन बना लिया था, जिनमें वह कई हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे।