ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कूल बस के बीच हुई भयानक टक्कर

राम तीर्थ, 9 जुलाई - (धरविन्दर सिंह औलख) - आज सुबह करीब 4 बजे अमृतसर के राम तीर्थ रोड पर गांव कोहाली के नज़दीक स्कूल बस औरट्रै क्टर-ट्रॉली के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक और सवारियां बाल-बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक उक्त स्कूल बस बीती रात सवारियों लेकर जालंधर गई हुई थी। जालंधर से लौटते वक्त आज सुबह 4 बजे बस की टक्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।