नागरिकता कानून के विरुद्ध कांग्रेस के राज्य स्तरीय रोष मार्च ने रोकी लुधियाना शहर की रफ्तार 

लुधियाना, 30 दिसंबर - (पुनीत बावा) - कांग्रेस पार्टी द्वारा आज लुधियाना में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरुद्ध रोष मार्च किया जा रहा है, जिसने महानगर की रफ्तार रोककर रख दी है। पुलिस ने जगह-जगह बेरिकेड लगाकर आम लोगों के नाक में दम किया हुआ है।