इंडस्ट्री में वापसी करेंगी भाग्यश्री

क्ट्रेस भाग्यश्री ने सलमान खान अपोजिट फिल्म मैंने प्यार किया (1989) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को बड़ी सक्सेस मिली। भाग्यश्री रातोंरात स्टार बन गई थी। फैंस को भाग्यश्री से इंडस्ट्री में और अच्छी फिल्मों की उम्मीदें थी। लेकिन कुछ समय बाद ही भाग्यश्री ने शादी कर ली और बॉलीवुड से दूरी बना ली। भाग्यश्री इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भाग्यश्री ने कहा. मैं स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं और वास्तव में काम करना शुरू कर दिया है। एक फिल्म में मेरी प्रभास के साथ है। अभी तक फिल्म का नाम अनाउंस नहीं हुआ है। लॉकडाउन से कुछ समय पहले मैंने शूटिंग शुरू की थी। ये बहुत ही इंटरेस्टिंग कैरेक्टर है। इसके लिए मैंने अलग-अलग स्किल सीखी। इसके बाद भाग्यश्री ने बॉलीवुड में पति हिमालय के साथ कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि सभी फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुईं। फिर भाग्यश्री इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं।  भाग्यश्री के बेटे का नाम अभिमन्यु दासानी है। अभिमन्यु ने फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता है से 2018 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। अभिमन्यु की अगली फिल्म निकम्मा है। इस फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी नजर आएंगी।