पेले ने कहा :  सर्वश्रेष्ठ है रोनाल्डो

वर्तमान समय में फुटबॉल जगत के दो दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जिऊनेल मैसी में बेहतर कौन? यह बहस काफी लम्बी समय से चलती आ रही है। और अक्सर जब बीते समय के महान खिलाड़ियों सहित फुटबॉल पंडितों को किसी एक खिलाड़ी के चुनाव पर मोहर लगाने के लिए कहा जाता है तो इस बारे उनकी राय अलग-अलग रही है। दोनों एक समय पर खेलने के आए और दुनिया पर छा गये। हालांकि इन दोनों में से किसी ने भी अपनी टीम को विश्व कप का खिताब नहीं जिताया है। हां, रोनाल्डो के नाम यूरो कप जीतने की उपलब्धि ज़रूर जुड़ी हुई है। प्रदर्शन के आधार पर दोनों टॉप सितारों में गिने जाते हैं। अक्सर बार-बार जब इनमें से किसी एक खिलाड़ी का चयन करने के लिए कहा जाता था तो यह बहस अधूरी ही रह जाती थी। लेकिन इस बार ऑल टाइम दिग्गज फुटबॉल पेले ने एक नाम चुना है। 
‘रोनाल्ड है सर्वश्रेष्ठ हालांकि यह उनकी निजी राय हो सकती है, लेकिन पेले की इस राय ने रोनाल्डो को सर्वश्रेष्ठ की दौड़ में एक कदम आगे की ओर ज़रूर कर दिया है।’ ब्राज़ील के महान फुटबॉलर पेले ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को वर्तमान समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर व रोनाल्डो को बार्सीलोना के मैसी से बेहतर मानते हैं। वैसे समाचार एजेंसी सिनहुआ की रिपोर्ट के अनुसार 79 वर्ष के पेले का मानना है कि न ही रोनाल्डो और न ही मैसी ने वह मुकाम हासिल किया, जहां तक वह खुद (पेले) पहुंचे थे। जब वह सैटोज़ क्लब न्यूयार्क कोसमास और ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम में खेलते थे। उन्होंने कहा कि रोनाल्डो पिछले 10 वर्षों से बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं और इसे मैसी की यादगार पारी को भी कम नहीं आंका जाना चाहिए। लेकिन किसी एक का चयन करते हुये ब्राज़ील के महान फुटबॉलर पेले ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को वर्तमान समय दुनिया में अव्वल फुटबॉलर का दर्जा दिया है। हालांकि रोनाल्डो ने पांच बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड जीता है जबकि मैसी ने 6 बार इस खिताब पर विजयी हस्ताक्षर किये हैं। तीन बार विश्व विजेता का परचम लहराने और एक हज़ार से भी अधिक गोल दागने वाले ब्राज़ील के पेले ने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जीको, रोनाल्डीनो, रोनाल्डो नाजारिओ, फ्राज बैकन बाऊर और जॉन क्ऱूफ को भी अपने समय में बेहतरीन खिलाड़ियों का दर्जा दिया है। पुर्तगाल और जुव्वटस क्लब के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हिस्से में यह ज़िम्मेदारी हासिल है कि वह दनादन 700 से अधिक गोल दागने के मामले में विश्व में छठे स्थान पर और मौजूदा समय के एकमात्र फुटबॉलर हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि युक्रेन के खिलाफ गोल दाग कर हासिल की थी। उन्होंने पुर्तगाल की ओर से खेलते हुए 95 क्लब रियल मैड्रिड के लिए 450, और मनचैस्टर यूनाइटिड के लिए 118 और जुव्वटस के लिए 50 गोल दर्ज किए हैं। रोनाल्डो की खेल शैली के बारे में कहा जाता है कि वह मैच का रुख बदलने की काबिलयत रखते हैं। गजब का बॉल कंट्रोल, नपे-तुले पास, गोल दागने की स्टिक निशानेबाज़ी उनको दूसरे खिलाड़ियों से अलग करती है।

-मो. 94636-12204