हाथरस कांड: यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू घर में नजरबंद

हाथरस, 03 अक्तूबर - उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को उनके लखनऊ स्थित बहुखंडी आवास में नजर बंद किया गया। यूपी कांग्रेस के प्रमुख अजय कुमार लल्लू ने कहा, 'मुझे घर में नजरबंद कर दिया गया है। राज्य सरकार क्या छिपाने की कोशिश कर रही है? वह किससे बचना चाहती है? आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। राज्य में अराजकता है।