चरित्र पर शक के चलते मां के साथ मिलकर पति ने किया पत्नी का कत्ल 

तरनतारन, 25 मार्च - (हरिन्दर सिंह) - थाना वैरोवाल के अधीन आते गांव सकियांवाली में 22 मार्च की रात को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी का बेरहमी से कत्ल करने का मामला सामने आया है। कत्ल करने के बाद उक्त व्यक्ति ने अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करके उसकी अस्थियों को भी ब्यास दरिया में बहा दिया। यह सारा मामला सामने आने पर थाना वैरोवाल की पुलिस ने जसविन्दर सिंह उर्फ बब्बा नामक व्यक्ति और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। यह जानकारी डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह बल्ल द्वारा दी गई।