कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को हॉकी स्टिक और बॉल चुनाव चिन्ह मिला 


चंडीगढ़ 10 जनवरी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को आखिरकार चुनाव चिन्ह मिल गया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से उन्हें हाकी और गेंद का चुनाव चिन्ह दिया गया है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस से त्याग पत्र देकर पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। उनकी पार्टी ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के गठबंधन करके चुनावी मैदान में है। हालांकि अभी तक पंजाब लोक कांग्रेस ने अपने किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। पंजाब में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान होगा। 10 मार्च को मतगणना की जाएगी।