छोटी आयु में लम्बी छलांग लगा कर बना ओलम्पियन

टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले भारत के खिलाड़ियों में लम्बी छलांग में भाग लेने वाला कम आयु का भारतीय खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर था। मुरली श्रीशंकर का जन्म 27 मार्च, 1999 पालाकांड (केरल) में हुआ था। मुरली टोक्यो ओलम्पिक में लम्बी छलांग में भाग लेने वाला लगभग 20 वर्षीय खिलाड़ी था। इस खिलाड़ी का जन्म खिलाड़ी परिवार में हुआ था, जिसकी बदौलत कम आयु में ओलम्पियन बनने का गौरव प्राप्त हुआ। मुरली श्रीशंकर एक खिलाड़ी परिवार से जुड़ा हुआ एथलीट है जिसके माता-पिता भारत के श्रेष्ठ एथलीटों में से हैं। श्रीशंकर ने लगभग 4-5 वर्ष की आयु में खेलना शुरू कर दिया था। बचपन से विरासत में मिली खेल शिक्षा की बदौलत आज विश्व के नक्शे पर लम्बी छलांग के खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। श्रीशंकर के पिता एस. मुरली एक अच्छे तीहरी छलांग के खिलाड़ी थे, जिन्होंने दक्षिण एशियन खेलों में रजत पदक प्राप्त किया था। माता के. एस. बीजीमोल 800 मीटर की धावक थीं, जिसने जूनियर एशिया एथलैटिक्स चैम्यिनशिप-1992 में रजत पदक प्राप्त करके भारत का नाम रौशन किया था। श्रीशंकर ने अपने माता-पिता के पद-चिन्हों पर चलते हुए टोक्यो ओलम्पिक ग्रुप-बी में 7.69 मीटर लम्बी छलांग लगा कर ओलम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस मुकाबले में लगाई गई छलांग अपने तय लक्ष्य से काफी कम थी। श्रीशंकर कुछ माह पहले मार्च 2021 में फैडेरशन कप पटियाला में 8.26 मीटर लम्बी छलांग लगा कर नैशनल का नया रिकार्ड किया और टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई भी किया। भारत के खेल प्रेमियों को इस खिलाड़ी से पदक की पूरी उम्मीद था। अनुभव की कमी के कारण 13वां स्थान प्राप्त करने हुआ। टोक्यो ओलम्पिक में लम्बी छलांग में पहला स्थान ग्रीस के मिल्टीएडिस टीनटोग्लो ने 8.41 मीटर छलांग लगा कर प्राप्त किया। दूसरा स्थान क्यूबा के ज़ान मीगोल ने 8.41 मीटर छलांग लगा कर प्राप्त किया तथा क्यूबा के ही माइकल मासो ने 8.21 मीटर से तीसरा स्थान प्राप्त किया। यदि श्रीशंकर की तुलना इन खिलाड़ियों से की जाए तो भारतीय खिलाड़ी भी पदक की दौड़ में थे। टोक्यो ओलम्पिक और फैडरेशन कप पटियाला में लगाई गई लम्बी छलांग में बहुत अंतर है। मुरली श्रीशंकर के खेल प्रदर्शन में आई कमी को जांचने की आवश्यकता है, इसे दूर करने के प्रयास किये जाने चाहिए। भारत का यह कम आयु का खिलाड़ी आगामी ओलम्पिक खेलों में भारत का नाम अवश्य रौशन करेगा।

-मो. 98761-53007