काम की छोटी-छोटी  बातें

यदि आपके कपड़ों पर पेंट का रंग लग गया है तो उसे छुड़ाने के लिए कपड़े पर ब्लाटिंग पेपर रखकर गर्म प्रेस कर दें।
=जिस बर्तन में अंडा फेंटने जा रही हैं, उसे पहले धो लें। गीले बर्तन में फेंटने पर अंडा बर्तन से नहीं चिपकेगा।
=आमलेट बनाने से पूर्व तवे पर नमक मल कर झाड़ दें। आमलेट तवे पर चिपकेगा भी नहीं और अधिक स्वादिष्ट बनेगा।
=कस्टर्ड बनाते समय कच्चा दूध प्रयोग में लाएं। कस्टर्ड अधिक स्वादिष्ट बनेगा।
=सूजी का हलवा बनाते समय थोड़ा-सा बेसन मिलाकर बनायें। हलवा अधिक स्वादिष्ट होगा।
=गरमी में पैरों के तलुओं में जलन होने पर मेंहदी को दही में घोलकर तलुओं पर लगाएं। 
=आंखों में से पानी न आए, इसलिए प्याज को छीलकर बंद डिब्बी में कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें। आंखें जलने से बचेंगी और मनचाहे आकार में प्याज भी काट सकती हैं आप। 
=गर्मियों में देशी घी बनाते समय नींबू की एक दो पत्तियां डालने से घी काफी समय तक ताजा बना रहता है। 
=कांच के गिलासों को अधिक चमकाने के लिए सोडा मिले पानी से साफ करें।
=रोटी बनाते समय आटे में थोड़ा चावल का आटा मिलाकर गूंथें। रोटी हल्की बनेगी।
=घास के दाग वाले कपड़ों पर थोड़ा अल्कोहल रगड़ने से दाग साफ हो जायेंगे।
=काली पड़ी चांदी के गहने और बर्तनों को आधा घंटा खट्टे दही में भिगोकर रखने से मैल उतर जाता है।
= अधिक देर तक लिपस्टिक को होंठों पर बनाए रखने के लिए हाेंठों पर पाउडर लगाकर लिपस्टिक लगाएं।
= ब्रेड, बर्गर को काटने से पहले चाकू गर्म करके काटने से ब्रेड आसानी से बिना भुरे कटती है।  (उर्वशी)