अंटार्कटिका पहुंचा कोरोना : दुनिया में 35.95 लाख नए केस

वॉशिंगटन, 22 जनवरी - दुनिया में कोरोना का कहर अभी कम नहीं हो रहा। पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमितों का वैश्विक रिकॉर्ड 35.54 लाख दर्ज किया गया जबकि मृतक संख्या भी 9,074 पाई गई। इस बीच, महामारी शुरू होने के दो साल बाद पहली बार अंटार्कटिका के बर्फीले क्षेत्र में भी 69 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अंटार्कटिका के अर्जेंटीनियाई शोध केंद्र में 45 वैज्ञानिकों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि यहां तैनात सैन्य कर्मियों में से 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि संक्रमितों में से नौ को अब तक एक भी टीका नहीं लगा है। उन्हें हेलिकॉप्टर से ब्यूनस आयर्स लाया जा रहा है। इस बीच, अब तक दुनिया में कुल संक्रमितों की संख्या 34.35 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।