लाभकारी है अंगूर का सेवन

भागदौड़ भरी ज़िंदगी और अव्यवस्थित जीवनशैली के बीच माइग्रेन आम समस्या है ऐसे में अंगूर का रस पीना आपके लिए बहुत फ ायदेमंद रहेगा। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से काफी राहत मिल सकती है
रक्तचाप नियंत्रित करें
यदि आपके घर में कोई हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त है तो उनके लिए अंगूर का सेवन रामबाण साबित होगा। अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर कट्रोल रहता है  हाई ब्लड प्रेशर वाले हफ्ते में तीन से चार दिन अंगूर का सेवन करें, इससे उन्हें फायदा मिलेगा।
कैंसर से बचाव
अंगूर में ग्लूकोज,मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं कई बीमारियों से राहत देने के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद रहता है टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है
दिल की बीमारियों से बचाव
दुनिया में सबसे ज्यादा मौत दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण होती हैं दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद रहता है हाल में हुए एक शोध से यह भी पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
डायबिटीज में कारगर
यदि आपके घर में कोई मधुमेह से ग्रस्त है तो उनके लिए अंगूर का सेवन बेहद फायदेमंद रहेगा। अंगूर का सेवन ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।
कब्ज से आराम दे
यदि आपको भूख नहीं लगती और इस कारण आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा तो आप अंगूर के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है कब्ज की समस्या बढ़ने पर आपके शरीर में कई प्रकार की बीमारियां घर कर जाती हैं।
खून की कमी दूर करें
यदि आपके शरीर में खून की कमी है या फि र आपका हीमोग्लोबिन कम है तो खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है साथ ही यह हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में कमजोरी बनी रहती है।