हरियाणा: यमुनानगर में यमुना नहर के पास मिला महिला का शव 

यमुनानगर, 18 अप्रैल - हरियाणा के यमुनानगर में यमुना नहर के पास एक महिला का शव मिला। हमीदा चौकी इंचार्ज शमसेर सिंह ने बताया, "एक कट्टे में एक महिला का शव है, जांच में गर्दन और सिर पर चोट का पता चला है। अभी शव की पहचान नहीं हुई है।"