दुनिया के  विचित्र जीव बड़ी दुस्साहसी मछली है रिमोरा


समुद्र में पाई जाने वाली मछलियों में यह आकार में काफी छोटी है। लेकिन काफी दुस्साहसी मछली है रिमोरा। अपने माथे पर लगी गद्दी से समुद्र के विशालकाय प्राणियों पर भी आक्रमण करने से नहीं चूकती है यह मछली। यही कारण है कि शार्क और हवेल जैसी बड़ी मछलियां भी इससे भय खाती है। इसका उपाक्रमण करने का तरीका बड़ा निराला है। इतनी तीव्र गति से यह भयंकर वार करती है कि बड़ी-बड़ी मछलियां दुम दबाकर भाग खड़ी होती हैं। यह उन्हें भगाकर ही चैन नहीं लेती बल्कि उनका भोजन भी स्वयं चट कर जाती हैं।
काफी चतुर है पायलेट फिश
समुद्र में एक और छोटी आकार की मछली पायी जाती है—पायलेट फिश। बिना आक्रमण किये ही भोजन प्राप्त करने की कला में यह निपुण है। भोजन की खोज में यह शाकर्ड के इर्द-गिर्द मंडराती रहती है और उसके चारों ओर परिक्रमा कर उसे काफी परेशान करती है। आकार में यह इतनी छोटी होती है कि शार्क इस पर आक्रमण की बात भी नहीं सोचता। कभी-कभी यदि शार्क को काफी परेशान कर देती है तो शार्क को गुस्सा अवश्य आ जाता है। बड़ी मछली के धोखे में कभी-कभी यह नन्हीं-सी नीली, मखमली मछली समुद्री जहाजों की परिक्रमा करने लगती है तो यह दृश्य देखने लायक होता है।
समुद्री खीरा
आपको यह जानकर काफी आश्चर्य हो रहा होगा कि आपने खेत में उगने वाले खीरे के बारे में अवश्य सुना होगा, लेकिन अब यह समुद्री खीरा कैसा होता है। दरअसल यह समुद्र तट पर पाया जाने वाला एक विचित्र प्राणी है। इसका शरीर भीतर से काफी खोखला होता है, जिसके अंदर मुक्ता मछली घर बनाकर रहती है और भूख लगने पर कुतरती है कि जिससे इसके शरीर को कोई हानि नहीं पहुंचे। जापान के समुद्र तट पर पाया जाने वाला यह खीरा काफी स्वादिष्ट होता है। जापान के समुद्र तटों पर यह खीरा भारी मात्रा में पाया जाता है। जापान के लोग तो स्वयं इसे चाव से खाते नहीं बल्कि यह खीरा चीन को निर्यात किया जाता है।