रूस-यूक्रेन जंग के बीच नाटो देश पोलैंड में गिरी रूसी मिसाइल, दो लोगों की मौत


पोलैंड, 16 नवंबर - रूस और यूक्रेन में जंग के बीच रूसी मिसाइल नाटो देश पोलैंड में गिर गई है। पोलैंड ने दावा किया है कि उसके क्षेत्र में एक रूसी मिसाइल गिरने से दो नागरिकों की मौत हो गई है। ये मिसाइलें यूक्रेन की सीमा के पास पोलिश गांव प्रेजेवोडो में गिरी है। इस घटना के पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है।