झारखंड : खाई में गिरी पिकअप वैन, 4 की मौत, 10 घायल

रांची, 27 मई - झारखंड के खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में आज यात्रियों से लदी एक पिकअप वैन के खाई में गिरने से सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरूष शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।