मिज़ोरम में मिली छिपकली की एक नई प्रजाति

उत्तर-पूर्वी भारत के राज्य मिज़ोरम में खोजी गई एक नवीन छिपकली प्रजाति की विशेषता है कि यह पैराशूट जैसी रचना की मदद से हवा में तैरती है। इसे गेको मिज़ोरमेंसिस नाम दिया गया है। इसे मई 2022 में मिज़ोरम के लौंगत्लाई कस्बे में खोजा गया है। यह देखा गया कि ये पैराशूट छिपकलियां ज़मीन से करीब डेढ़ से साढ़े तीन मीटर की ऊंचाई पर उतराती रहती हैं। दरअसल यह पैराशूट उनकी चमड़ी से बना पल्ला होता है और उनकी भुजाओं, शरीर और पूंछ पर फैला होता है। ये गोधूली में सक्रियता से कीड़े-मकोड़ों का शिकार करती हैं जो रोशनी से आकर्षित होकर बाहर निकलते हैं।
इस खोज का विवरण सैलामैण्ड्रा-जर्मन जर्नल ऑफ हर्पेटोलॉजी में हुआ है ओर इससे पता चलता है कि भारत और खासकर इस इलाके के जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के बारे में जानकारी अभी भी बहुत कम है। (स्रोत फीचर्स)