कैबिनेट से किसी को बर्खाश्त करने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है:संजय राउत


नई दिल्ली, 30 जून - तमिलनाडु में राज्यपाल आर.एन. रवि द्वारा मंत्री सेंथिल बालाजी को कैबिनेट से बर्खास्त करने पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत, मुंबई ने कहाकि ये गलत है। कैबिनेट से किसी को बर्खाश्त करने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है...भाजपा जिस तरह से राजनीति कर रही है, मुझे लगता है कि वो संविधान के खिलाफ है। हर राज्य जहां उनकी(भाजपा) सरकार नहीं है, वहां संविधान के खिलाफ जा रहे हैं।