आने वाले 2 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा - आशुतोष गर्ग

हिमाचल प्रदेश, 17 जुलाई - कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि आने वाले 2 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है। आज सुबह करीब 3-4 बजे बाढ़ के कारण एक स्थानीय की मृत्यु हो गई है और 3 लोग घायल हुए। निजी संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपए की राहत राशि दी गई है। जिनके घरों को नुकसान पहुंचा है उनको भी 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे। राज्य में और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।