भ्रष्टाचार, गरीबों का हक मारना ओडिशा सरकार की नीति बनी है - धर्मेंद्र प्रधान

कटक, ओडिशा, 14 अक्तूबर - प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के कार्यान्वयन पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "पिछले 9.5 साल में ओडिशा में 32 लाख घर दिए गए हैं। भ्रष्टाचार, गरीबों का हक मारना ओडिशा सरकार की नीति बनी है। 2024 के 31 मार्च तक अगर सारे घर देने हैं तो प्रतिदिन 9 हजार घर बनने चाहिए लेकिन आज सिर्फ 32 घर बन रहे हैं। ये इस सरकार के काम करने का तरीका है। ये सरकार लोगों की भलाई के लिए नहीं है।"