जानें जानवरों की खास विशेषताएं

सबसे तेज़ दौड़ता है चीता
चीता सबसे तेज़ दौड़ने वाला जानवर है। दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया में चीते काफी संख्या में पाये जाते हैं। ये 113 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आसानी से दौड़ सकते हैं। लेकिन जल्द थक भी जाते हैं। इनका वज़न 45 किलो से 60 किलोग्राम कर होता है। चीते की पहचान आंखों से नीचे मुंह तक गई हुई लाइनों से होती है। इन लाइनों को ‘टीचर लाइनें’ भी कहा जाता है। यह इसकी आंखों को तेज़ रोशनी से बचाव करती हैं। ये पांच किलोमीटर तक आसानी से देख सकते हैं। यह शेर की तरह दहाड़ नहीं सकते बल्कि तीखी सी आवाज़ ही निकाल सकते हैं। अंधेरे में शिकार करना इनके लिए मुश्किल होता है। यह दिन में ही शिकार कर सकते हैं। 
सबसे वफादार जानवर है कुत्ता  
आम ही घरों में कुत्तों को पाला जाता है क्योंकि यह मनुष्य के लिए सबसे अधिक वफादार समझा गया है। इनमें यह विशेषता होती है कि जो भी इनको खाने के लिए एक बार भी भोजन दे देता है, यह उसके साथ हमेशा के लिए दोस्ती कर लेते हैं। विश्व में इनकी अधिक संख्या अमरीका में है। फ्रांस दूसरे स्थान पर आता है। कुत्ते एक वर्ष में इतने ताकतवर हो जाते हैं जबकि मनुष्य के बच्चे को इतना ताकतवर होने के लिए पूरे 15 वर्ष लगते हैं। कुत्ते की आयु लगभग 15 वर्ष तक ही मानी जाती है।
बहुत ही शर्मिला है पांडा
विश्व में पांडा की संख्या लगातार कम होती जा रही है। पांडा देखने में तो टैडी बीयर जैसे ही लगते हैं। यह बहुत ही शर्मिले स्वभाव के होते हैं। इनको अकेला रहना, खाना और आराम करना बहुत अच्छा लगता है। ये वृक्ष के पत्ते और बांस की नरम-नरम टहनियां ही खाते हैं। पांडा पूरे दिन में 20 किलो खाना खा जाते है। सर्दियों में गुफाओं में छुपे रहते हैं।
बिल्ली सो कर बचाती है अपनी ऊर्जा
बिल्ली पूरी दुनिया में बहुत ही पालतू जानवर है। दुनिया भर में बिल्लियों की करीब 50 लाख प्रजातियां हैं। इन्सान से बिल्लियों का रिश्ता लगभग 10 हज़ार वर्ष पुराना है। बिल्लियां दिन में 13 से 14 घंटे सो कर अपनी ऊज़र्ा बचाती हैं। इनका शरीर बहुत ही लचीला होता है। ये थोड़ी सी जगह में से आसानी से निकल जाती है। इनका वज़न 4 से 5 किलो तक होता है। बिल्लियों में सुनने और सुंघने की शक्ति बहुत अधिक होती है। उम्र बढ़ने से ये बहुत गुस्से वाली हो जाती हैं। इनकी उम्र 12 से 15 वर्ष तक ही होती है।

मो-94173-89003