अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बयान 

नई दिल्ली, 14 फरवरी - महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "अंधेरे में रहकर कोई फायदा नहीं है, अंधेरे में आगे नहीं जाया जा सकता। कांग्रेस पार्टी में अब पूरी तरह अंधेरा है... PM मोदी ने पूरे देश में विकास का उजाला किया है, इसीलिए बहुत सारे लोग NDA में शामिल हो रहे हैं।"