छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी - अरुण साव

रायपुर, 1 मार्च - छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "कभी भी सूची आ सकती है। सभी संभावित प्रत्याशियों के बारे में विस्तार से केंद्रीय चुनाव समिति के साथ चर्चा हुई है। बहुत जल्दी प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय चुनाव समिति विचार करने के बाद घोषित करेगी। भाजपा जीतने वाले चेहरों को चुनाव में उतारेगी। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी।"