शाहरुख खान को आज   मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी


नई दिल्ली, 23 मई -  एक्टर शाहरुख खान अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। डिहाइड्रेशन और खासी के चलते अभिनेता शाहरुख खान अहमदाबाद के KD हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। डॉक्टर ने शाहरुख खान को अंडर ऑब्जर्वेशन के लिए एडमिट किया है। बुधवार, 22 मई की शाम 4 बजे के करीब एक्टर को अस्पताल लाया गया था। वह 26 मई को होने वाले KKR के मैच से पहले अहमदाबाद में ही थे और वहां के ITC नर्मदा होटल में रुके थे। फिलहाल खबर है कि वह ठीक हैं। अभी वह अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में हैं। उनकी तबियत में सुधार बताया जा रहा है। अस्पताल में गौरी खान के अलावा उनके बच्चे भी हैं। सुबह 23 मई को अस्पताल से छुट्‌टी मिल सकती है। करीब 8 बजे उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।