कल छठे चरण में 8 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 58 लोकसभा सीटों पर होगा चुनाव - CEC राजीव कुमार

नई दिल्ली, 24 मई - छठे चरण के चुनाव के लिए तैयारी और व्यवस्था पर CEC राजीव कुमार ने कहा कि कल कुल 8 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 58 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है जिसमें ओडिशा विधानसभा की 42 सीट शामिल है। कल करीब 11.13 करोड़ लोग वोट देने जाएंगे। वह करीब 1 लाख 14 बजार बूथ में वोट देने जाएंगे। हमने गर्मी के इंतजाम किए हुए हैं, सभी व्यवस्था है तो आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। दिल्ली में अच्छी व्यवस्था है।