हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में  किया मतदान


करनाल, 25 मई -करनाल, हरियाणा: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में हरियाणा की 10 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपना मतदान किया। आज यानी 25 मई को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है।