कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी आगे

जालंधर, 4 जून- सामने आए शुरुआती रुझानों में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर सीट से आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने सुशील रिंकू को मैदान में उतारा है वहीं महिंदर सिंह के. पी. शिरोमणि अकाली दल से चुनाव लड़ रहे हैं।