जापान में फैला मांस खाने वाला बैक्टीरिया, इससे 48 घंटे में मौत, 977 केस मिले

 

नई दिल्ली, 17 जून - जापान में एक खतरनाक बीमारी सामने आई है, जिसमें बैक्टीरिया मरीज के शरीर का मांस खाने लगता है। बीमारी का नाम स्ट्रेप्टोकॉकल टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (STSS) है। इस बीमारी से 48 घंटे में मरीज की मौत हो जाती है। जापान में अब तक इसके 977 केस मिले हैं। यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। इससे संक्रमित लोगों में सबसे पहले सूजन और गले में खराश होती है।

बीमारी के लक्षण: इसके अलावा शरीर में दर्द, बुखार, लो ब्लड प्रेशर, नेक्रोसिस (शरीर के टिशू मर जाते हैं), सांस लेने में समस्या, ऑर्गन फेलियर जैसी समस्याएं भी होती हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद मौत हो जाती है। स्ट्रेप्टोकोकस बीमारी अब यूरोप के 5 देशों तक फैल चुकी है। इनमें ब्रिटेन, फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड और स्वीडन शामिल है। यहां इस बैक्टीरिया ने सबसे ज्यादा बच्चों पर अटैक किया है।

वैक्सीन भी मौजूद है: डॉक्टरों के मुताबिक, बीमारी से बचने के लिए इसकी जल्दी पहचान, देखभाल और तुरंत इलाज जरूरी है। STSS से निपटने के लिए बाजार में J8 नाम की वैक्सीन भी मौजूद है, जो शरीर में एंटीबायोटिक बनाती है। बड़ी बात ये कि यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे में फैलती है।