अमृतसर में मुस्लिम समुदाय ने बड़े हर्षोल्लास के साथ ईद की नमाज अदा की

अमृतसर, 17 जून (राजेश कुमार शर्मा) - आज देशभर में बकरीद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी के तहत अमृतसर में भी मुस्लिम समुदाय ने ईद की नमाज अदा की। मुस्लिम धर्म में बकरीद का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण है। इस त्यौहार को ईद-उल-अज़हा या बलिदान का त्यौहार भी कहा जाता है। बकरीद का त्यौहार रमज़ान के पवित्र महीने के ठीक 70 दिन बाद मनाया जाता है। ईद-उल-अजहा या बकरीद इस्लाम का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। बकरीद का त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने में मनाया जाता है। यह रमज़ान के महीने की समाप्ति के 70 दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी जाती है।