अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ:सोशल मीडिया पर जानकारी दी

महाराष्ट्र, 18 जून- लोकप्रिय बॉलीवुड गायिका अलका याग्निक, जिन्होंने माधुरी दीक्षित से लेकर श्रीदेवी तक कई प्रसिद्ध अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी है, को एक दुर्लभ न्यूरो समस्या का पता चला है। इस बात की जानकारी अलका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि अब वह सुन नहीं पाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ये समस्या एक वायरल अटैक के बाद हुई।