हिमाचल प्रदेश में बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 29 जुलाई - हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया, "हिमाचल प्रदेश में मानसून मौसम में इस बार पिछले साल जितना नुकसान नहीं हुआ है। बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है। वर्तमान में प्रदेश में 117 सड़कें बंद हैं...करीब 183 करोड़ रुपए का नुकसान प्रदेश को, हमारे विभाग को हुआ है। प्रदेश में लगभग 264 मशीन विभिन्न क्षेत्रों में काम पर लगाई गई हैं जिसमें JCB और पोकलेन भी हैं...आपदा में कोई भी सहायता केंद्र सरकार की तरफ से नहीं मिली। लेकिन राज्य सरकार हर तरीके के राहत कार्य में लगी है।