इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का 55 वर्ष की उम्र में निधन


लंदन 5 अगस्त इंग्लैंड और सरे के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का 2022 से गंभीर बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया है। वह 55 वर्ष के थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह जानकारी दी।इंग्लैंड की तरफ से 1993 से 2005 तक 100 टेस्ट मैच खेलने वाले थोर्प 2022 में अफगानिस्तान का मुख्य कोच नियुक्त किए जाने के कुछ दिन बाद गंभीर रूप से बीमार हो गए थे लेकिन उनकी चिकित्सा स्थिति का विवरण ज्ञात नहीं है।