झारखंड : लापता विमान की खोज में फिर जुटी भारतीय नौसेना की टीम


जमशेदपुर: 23 अगस्त  झारखंड के जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद लापता हुए प्रशिक्षण विमान की तलाश के लिए भारतीय नौसेना की टीम ने शुक्रवार को फिर से अभियान शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार शाम छह बजे खोज अभियान रोक दिया था।