भिवानी ज़िले की सभी सीटों पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है- मोहन यादव 

भिवानी (हरियाणा), 26 सितम्बर - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव पर कहा, "चुनाव के दौर में मैं हरियाणा आया हूं मुझे इस बात की प्रसन्नता है। भिवानी ज़िले की सभी सीटों पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हरियाणा और दिल्ली (केंद्र) की सरकार मिलकर विकास के नए कीर्तिमान बनाएगी।