पंजाब उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी  

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर - पंजाब उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, रवनीत सिंह बिट्टू, पार्टी नेता सुनील जाखड़, तरुण चुघ, अनुराग ठाकुर के नाम शामिल हैं।