भाजपा द्वारा विधायक प्राथमिकता बैठक का बहिष्कार करने पर सीएम सुक्खू का ब्यान
शिमला, 4 फरवरी - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा द्वारा विधायक प्राथमिकता बैठक का बहिष्कार करने पर कहा कि वे (भाजपा) लोग आंतरिक लड़ाई में फंसकर जनता का ध्यान बांटना चाहते हैं। लोकतंत्र में चाहें सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, उसके पास अपनी बात रखने का एक मंच होता है। पिछले शीतकालीन सत्र में स्पीकर महोदय ने सभी पार्टियों की बैठक बुलाई, वे(विपक्ष) नहीं आए। बजट के दौरान भी वे वॉकआउट करके चले जाते हैं। आज योजना आयोग की बैठक में नहीं आए। किसने रोका है उन्हें? 421 करोड़ रुपये भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में हमने स्वीकृत किए हैं और भी जो उनकी योजनाएं हैं उसके लिए हम स्वीकृति दे रहे हैं। हम भाजपा का विधायक देख कर स्वीकृति नहीं दे रहे हैं बल्कि उस विधानसभा के लोगों की समस्याओं को देख कर यह राशि जारी कर रहे हैं। विडंबना ये है कि जिस पार्टी में 5 गुट हैं वहां के नेता केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा के 50% विधायकों ने हमसे संपर्क किया कि हम इसमें (बैठक में) आना चाहते थे।