राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बड़े हनुमान के दरबार में टेका माथा
प्रयागराज, 10 फरवरी (मोहित सिंगला)- सोमवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज की पावन धरती पर पहुंचीं और पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। राष्ट्रपति ने यहां महाकुंभ की भव्यता को देखी। इसके बाद उन्होंने अक्षयवट व सरस्वती कुंऐ के दर्शन किए तथा बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
#राष्ट्रपति
# द्रौपदी मुर्मू
# हनुमान
# दरबार