धातुएं कहां से आती है ं?

‘दीदी, यह जो मेटल या धातु हम इस्तेमाल करते हैं वह आते कहां से हैं?’
‘कुछ धातु जैसे सोना, प्लैटिनम, चांदी और कभी-कभार कॉपर भी अपनी शुद्ध अवस्था में पृथ्वी में ही मिल जाते हैं।’
‘और बाकी धातु कहां से आते हैं?’
‘अधिकतर धातु मुक्त अवस्था में प्रकृति में नहीं मिलते हैं। वह केवल अन्य तत्वों के साथ रासायनिक मिश्रण में ही मिलते हैं।’
‘थोड़ा विस्तार से समझाएं।’
‘शुद्ध धातु रासायनिक तत्व होते हैं। इसका अर्थ होता है कि उन्हें अन्य पदार्थों में तोड़ा नहीं जा सकता।’
‘अच्छा।’
‘अभी सौ से अधिक रासायनिक तत्वों की जानकारी है और इनमें से लगभग 80 धातु हैं।’
‘और खनिज का धातु से क्या संबंध है?’
‘जो रासायनिक कंपाउंड्स प्रकृति में मिलते हैं उन्हें खनिज कहते हैं। जिन खनिजों में धातु होते हैं उन्हें ओर या अयस्क कहते हैं और वह अधिक कीमती होते हैं।’ 
‘कितने कीमती?’
‘दरअसल, किसी अयस्क का मूल्य इस बात पर निर्भर करता है कि उसमें धातु की मात्रा कितनी है और अयस्क से धातु को अलग करने में कितना खर्च आता है। मूल्य इस बात पर भी निर्भर करता है कि धातु की मांग कितनी है।’
‘अयस्क से धातु को किस तरह अलग किया जाता है?’
‘अनेक प्रक्रियाओं का प्रयोग किया जाता है। कुछ अयस्कों से धातु को अलग करने में कुछ ही चरण लगते हैं, जबकि अन्य अयस्कों में बहुत सारे चरण लगते हैं।’
‘मसलन, कैसे?’
‘जब खान से अयस्क को बाहर निकाला जाता है तो आमतौर से उसमें बड़ी मात्रा में गैर-ज़रूरी चीज़ें होती हैं जैसे मिट्टी व पत्थर। पहले इन गैर-ज़रूरी चीज़ों को बाहर निकाल दिया जाता है और फिर अयस्क के कीमती हिस्से को प्रोसेस किया जाता है। कॉपर व सोना संभवत: पहले धातु थे जिन्हें इंसान ने प्रयोग करना सीखा। यह प्रकृति में मुक्त अवस्था में भी मिलते हैं और अयस्क में भी। कॉपर ईसा से 5000 वर्ष पूर्व और सोना 4000 वर्ष पूर्व प्रयोग होना शुरू हुआ।’
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर 

#धातुएं कहां से आती है ं?