भाजपा विधायक रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री

नई दिल्ली, 19 फरवरी - भाजपा ने दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है। वह शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। BJP के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को नेता चुना गया है। बता दें दिल्ली की नए सीएम और उनकी कैबिनेट कल 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेगी। 

#भाजपा विधायक रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री