हमें यकीन है कि रेखा गुप्ता के साथ हम दिल्ली को संभाल पाएंगे - मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली, 19 फरवरी - दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा पर भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उन्हें बहुत बधाई है। हमें बहुत खुशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की बहन-बेटियों को बहुत खूबसूरत तोहफा दिया है। अब दिल्ली को सवारना है और  संभालना है। हमें यकीन है कि रेखा गुप्ता के साथ हम दिल्ली को संभाल पाएंगे और फिर से दिल्ली को विकसित दिल्ली बना पाएंगे। 

#हमें यकीन है कि रेखा गुप्ता के साथ हम दिल्ली को संभाल पाएंगे - मनजिंदर सिंह सिरसा