रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की लेंगी शपथ 

नई दिल्ली, 20 फरवरी- रेखा गुप्ता आज दिल्ली की 7वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा। उनके साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

#रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की लेंगी शपथ