रामलीला मैदान में पहुंचे हरियाणा CM नायब सिंह सैनी
दिल्ली, 20 फरवरी - हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने रामलीला मैदान में पहुंच कर रेखा गुप्ता से मुलाकात की। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं रेखा गुप्ता और दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली की जनता ने PM मोदी के नेतृत्व और नीतियों को जनादेश दिया है। लंबे समय से एक सरकार लोगों को लालच देकर और झूठ बोलकर सत्ता में विराजमान थी। लोगों ने उसे सत्ता से बाहर करने का काम किया है।
#रामलीला मैदान में पहुंचे हरियाणा CM नायब सिंह सैनी