Delhi CM रेखा गुप्ता की कैबिनेट में मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अन्य 6 को मिली जगह
नई दिल्ली, 20 फरवरी - शालीमार बाग से पहली विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान छह कैबिनेट मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
सीएम रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्रराज सिंह, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
बता दें कि प्रवेश वर्मा नई दिल्ली, आशीष सूद जनकपुरी, मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन, रविंद्र इंद्राज बवाना, कपिल मिश्रा करावल नगर और डॉ. पंकज कुमार सिंह विकासपुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं जो रेखा गुप्ता के कैबिनेट में शामिल किए गए हैं।
#रेखा गुप्ता
# कैबिनेट