ब्रज की होली विश्व प्रसिद्ध होली है- मथुरा के जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह
मथुरा (उत्तर प्रदेश), 6 मार्च - मथुरा के जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा, "ब्रज की होली विश्व प्रसिद्ध होली है। मथुरा, वृंदावन और बरसाना में बहुत हर्षोल्लास के साथ यह त्यौहार मनाया जाता है। 7 और 8 मार्च को बरसाना में लड्डू और लट्ठमार होली है। 9 मार्च को नंदगाव में लट्ठमार होली है। 10 मार्च को श्री कृष्ण जन्मभूमि में रंगोत्सव है। गोकुल में भी 11 मार्च को होली मनाई जाएगी। गलियों में थीम पेंटिंग और साफ-सफाई कराई गई है। पीने के पानी की अच्छी व्यवस्था की गई है।
#ब्रज
# होली
# मथुरा
# श्री चन्द्र प्रकाश सिंह