दिल्ली-नोएडा में थमा बर्फीली हवाओं का सिलसिला


नई दिल्ली, 7 मार्च - तेज हवाओं की वजह से राजधानी में सर्दियों का अहसास होने लगा था। लेकिन अब गुरुवार को हवाओं की रफ्तार कम हो गई। इसकी वजह से अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंच सकता है। 11 मार्च तक तापमान 35 डिग्री को भी छू सकता है जबकि होली के दिन हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। गर्मी से राहत की अब अगले छह से सात दिन संभावना नहीं है। गुरुवार को सुबह से हवाएं तेज थीं। दोपहर होते-होते इनकी गति कम हो गई। शाम को यह रफ्तार काफी कम हो गई।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 13 डिग्री तक रह सकता है। 8 मार्च को अधिकतम तापमान 30 से 32 और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 9 मार्च से दोपहर बाद आंशिक बादल दिख सकते हैं। 9 से 11 मार्च तक गर्मी बढ़ेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री और न्यूनतम 15 से 18 डिग्री तक रह सकता है। 12 मार्च को तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 31 से 33 और न्यूनतम 16 से 18 डिग्री तक रह सकता है।

#दिल्ली-नोएडा